Facebook लाइव के माध्यम से यातायात DSP ने सुनी समस्या, आम लोगों ने काफी सराहा

जहानाबाद : जहानाबाद डिजिटल के ज़माने पुलिस भी डिजिटल होते जा रहा है जहां आम जनता को ऑफिस समस्या को लेकर पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाना पड़ता था। उसके छुटकारा पाने के लिए आम जनता को अपनी समस्या बताने के लिए फेसबुक लाइव कार्यक्रम चलाया गया है। यातायात डीएसपी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा लगातार फेसबुक लाइव कार्यक्रम चलकर आम लोगों की समस्या से अवगत हो रही है।

इस कार्यक्रम से पुलिस को भी काफी सहूलियत मिल रही है जिले के समस्या के बारे में जानकारी हो रही है। कई लोग इस लाइफ से जुट कर अपना सुझाव भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को कैसे दुरुस्त किया जाए किस कारण से सड़क दुर्घटना ज्यादा हो रही है। पुलिस प्रशासन को क्या करना चाहिए इस सभी पहलू पर विचार किया जा रहा है। आज शनिवार को लगभग 25 लोगों ने फेसबुक लाइव से जुड़कर डीएसपी से संवाद स्थापित किया। डीएसपी ने बताया कि उनके सुझाव को नोट किया गया है और उसे पर कार्रवाई किया जाएगा।

जिलेवासियों से उन्होंने अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा फेसबुक लाइव से जुड़कर लोग अपना समस्या रख सकते हैं। पुलिस विभाग उनकी समस्याओं को दूर करने का भरपूर प्रयास करेगी। लगातार फेसबुक लाइफ से पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी आम जनता से जुड़कर उनकी समस्या से अवगत हो रहे हैं। जिसे आम जनता को भी काफी सहूलियत मिल रही है जहां एक समस्या को बताने के लिए कई दिन कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। वह घर बैठे ही पदाधिकारी को अपनी समस्या को अवगत करा रहे हैं। इस कार्यक्रम को आम लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

यह भी पढ़े : नमामि गंगे के तहत सफाई जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...