अभी गर्मी का मौसम ठीक से शुरू भी नहीं, पानी की समस्या से लोग परेशान

सासाराम : खबर सासाराम से है जहां अभी गर्मी का मौसम ठीक से शुरू भी नहीं हुआ है लेकिन अभी से ही पानी की समस्या सामने आ गई है। पानी की किल्लत को देखते हुए परेशान कई मोहल्ले के लोग बाल्टी, लोटा, डब्बा और गैलन आदि लेकर आज सड़क पर उतर गए। सासाराम के मुख्य चौराहा पोस्ट ऑफिस चौराहा के पास सासाराम के वार्ड नंबर-23 के महिला-पुरुष बाल्टी, गैलन व डब्बा लेकर लाइन लगा दिए। काफी देर तक यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। इस दौरान लोग काफी नाराज दिखे।

शहरी इलाके में जब पेयजल की समस्या हो गई है – लोग

लोगों का कहना है कि शहरी इलाके में जब पेयजल की समस्या हो गई है। ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्र की स्थिति क्या हो सकती है? बता दें कि पिछले चार-पांच दिनों से अड्डा रोड, शहजलाल पीर और पंजाबी मोहल्ला आदि कई इलाके में पानी की किल्लत हो गई है। ऐसे में यह लोग परेशान होकर सड़क पर उतरे हैं। यातायात पुलिस के लोग इन लोगों को समझा रहे हैं।

Sasaram Water 1 22Scope News

Sasaram Water 2 22Scope News

यह भी पढ़े : जंगली हाथी का आतंक, कई झोपड़ी को किया तबाह, दहशत में लोग

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...