एक व्यक्ति को अपराधियों ने मारी गोली

दानापुर : दानापुर थाना क्षेत्र के इमलीतल मोहल्ले में बिनोद नाम के एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारी दी। हालांकि गोली बिनोद के हांथों में लगी जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया। घायल बिनोद माधोपुर का रहने वाला हैं।

फिलहाल वो इमलीतल में शादी-विवाह में रथ चलाने का कारोबार करता है। ऐसा माना जा रहा है कि दो वर्ष पूर्व इसकी बच्ची के साथ छेड़खानी की घटना घटित थी। केस वापस नहीं लेने पर गोली मारने की बात सामने आ रही है। दानापुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुराने विवाद में गोली मारी गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : दानापुर उपकारा गेट के बाहर से कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रजत कुमार की रिपोर्ट

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...