कोर्ट से घर को लौट रहे पूर्व पार्षद के बेटे को अपराधियों ने मारी 2 गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गया : बिहार के गया में कोर्ट से घर को लौट रहे पूर्व पार्षद के बेटे को अपराधियों ने गोली मारी है। अपराधियों की दो गोली पूर्व पार्षद रबिया खातून के पुत्र मोहम्मद परवेज को लगी है। गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद गया की सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

GOAL Logo page 0001 6 22Scope News

गया में अपराधियों ने कोर्ट से लौट रहे पूर्व पार्षद पुत्र को मारी गोली

गया में अपराधियों ने कोर्ट से घर के लिए लौट रहे पूर्व पार्षद को गोली मारी है। घटना गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। बताया जाता है कि साहमीर तक्या मुहल्ले का निवासी मोहम्मद परवेज कोर्ट से किसी मामले की गवाही देकर निकाला था। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद वह अपने घर को जा रहा था। इस दौरान वह कोर्ट से ढाई सौ मीटर की दूरी पर रहे बिसार तालाब के समीप पहुंंचा था। इसी दौरान बिसार तालाब के समीप घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

दो गोली लगी, मेडिकल में कराया गया भर्ती

आपको बता दें कि मोहम्मद परवेज को अपराधियों की दो गोली लगी है। वहीं, घटना करने के बाद अपराधी मौके से भाग निकलने में सफल रहे। अपराधियों की संख्या तीन से चार के बीच की बताई जा रही है। वहीं, घटना की जानकारी होते ही सिविल लाइन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पूर्व पार्षद को तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गई। वहीं, घटना की छानबीन के लिए गया की सिटी एसपी प्रेरणा कुमार भी पहुंची।

पुलिस ने कार्रवाई तेज की, छापेमारी जारी

वहीं, घटना के बाद गया पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस संभावित अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है, कि मोहम्मद परवेज को एक गोली बांह, एक पंजरे के पास लगी है।

रंजिश में घटना होने की आशंका

वैसे बताया जा रहा है, कि पूर्व से चर रही रंजिश में इस तरह की घटना हुई है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व पार्षद के बेटे मोहम्मद परवेज भी अपराधी के इतिहास रहा है। वहीं, घटना की जानकारी के बाद काफी संख्या में लोग मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे हैं।

अपराधियों की शीघ्र होगी गिरफ्तारी – सिटी एसपी

इस संबंध में गया की सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि पूर्व पार्षद के बेटे मोहम्मद परवेज को गोली मारने की घटना सामने आई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़े : महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में 10वां वार्षिक चीवरदान व संघदान कार्यक्रम का आयोजन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...