Sitamarhi में पत्नी के सामने पति को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में…

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी में अपराधियों ने पत्नी के सामने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र के लछुआ गांव की है जहां मेला देखने गए पति पत्नी को हथियारबंद अपराधियों ने घेर लिया और पत्नी के सामने ही पति को गोली मार दी। घायल की पहचान भुतही थाना क्षेत्र फुलकाहा निवासी राजा पँजियार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि बीती रात जख्मी अपनी पत्नी के साथ ससुराल में झंडा मेला देखने के लिए गया था।

लौटने के वक्त बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने रास्ते में घेर लिया और गोली मार दी। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। मामले में सदर डीएसपी 2 आशीष आनंद ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Without Ticket यात्रियों पर रेलवे की कड़ी नजर, सूले गए 95 लाख 55 हजार रूपए

सीतमढ़ी से अमित कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi Sitamarhi

SITAMARHI

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...