डॉक्टर बनेगा मैट्रिक में GAYA का टॉपर, मां ने कहा पढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़े तो…

GAYA टॉपर ने कहा कड़ी मेहनत के बाद मिला ये फल। आगे करूंगा और मेहनत ताकि बन सकूं डॉक्टर

गया: GAYA जिले के गुरुआ प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रघुनाथपुर खाप के आयुष कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में जिला में टॉप किया है। उसने 477 अंक ला कर यह प्रतिष्ठा हासिल की है। वह गुरुआ के सीमारू गांव का रहने वाला है। आयुष का कहना है कि वह एक डॉक्टर बनना चाहता है। आगे चल कर मेडिकल की तैयारी करेगा और उसमें भी बेहतर अंक से सफलता हासिल करेगा।

दिलचस्प होने वाला है SHEOHAR सीट पर मुकाबला, बाहुबली की पत्नी के साथ बाहुबली उतरेंगे मैदान में, जानें क्या है अपडेट…

आयुष के पिता नागेंद्र कुमार वर्मा एक किसान हैं जबकि मां कुमारी अनुपमा सिन्हा एक गृहणी हैं। आयुष अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां पिता, मामा और स्कूल के शिक्षकों को देता है। कहना है कि मां ने स्कूल टीचर की तरह हमेशा से हमें बेहतर गाइड किया और वहीं पिता जी ने पिता धर्म को निभाते हुए हमारी हर स्थिति परिस्थिति को भांप कर एक फ्रेंड के माफिक व्यवहार किया। इससे मुझे काफी बल मिला। वहीं टीचर ने भी कभी मुझे इग्नोर नहीं किया। यही वजह है कि मुझे मेरी मेहनत का फल मिला। अब आगे और भी कठिन मेहनत कर आगे बढूंगा।

BIHAR में बढ़ रही है मादक पदार्थों की मांग, 10 किलो…

पिता नागेंद्र वर्मा ने कहा कि हम लोग किसान है। हमारे पास है ही क्या। बेटा बेटी ही मूल पूंजी है। ये पढ़ लिख कर कुछ मुकाम हासिल कर लेते हैं इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। वहीं आयुष की मां अनुपमा सिन्हा ने कहा कि हमें अपने बेटे पर गर्व हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी आगे की पढाई में जो खर्च होगा वह हम करेंगे। चाहे कर्जा ही क्यों न लेना पड़े पर पढ़ाएंगे।

GAYA से आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

गया
गया

11 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, DM...

बेतिया : बिहार राज्य आशा संघ और बिहार राज्य आशा फैसिलिटेटर संघ (एटक) के राज्यव्यापी आह्वान पर पश्चिम चंपारण की सैकड़ों आशा एवं आशा...

एक बारिश में डूबी सड़क, खुली नगर पंचायत की व्यवस्था की...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली नगर में थाना चौक से अमीर खां टोला डाक बंगला जाने वाली सड़क पर एक दिन की बारिश...

Manish Jaiswal Bhurkunda Visit: मंदिर शिलान्यास से लेकर गिद्दी–दमोदर पुल तक…...

Manish Jaiswal Bhurkunda Visit: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को रामगढ़ जिले के भुरकुंडा और आसपास के इलाकों का दौरा किया।...