3 तिजोरी का राज या संयोग !

पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है जबकि दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दफ्तर का समय दोपहर 3:38 बजे। अचानक से राजद के उम्मीदवार बीमा भारती दलबल के साथ राजद पार्टी कार्यालय पहुंचती है। सीधा पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से चेंबर में जाकर मुलाकात करती हैं। मीडिया को देखते ही जगदा बाबू अपनी कुर्सी से उठे और बाहर मीडिया वालों को बाहर करने लगे। ठीक दो मिनट के बाद राजद दफ्तर के बाहर तीन तिजोरी से लेकर एक ठेला चालक खड़ा होता है।

बता दें कि ठेला चालक पार्टी के दरवान को गेट खोलने की बात कहता है। दरवान खोलने से मना करता है और अंदर जाकर सूचना देता है। पार्टी कार्यालय की एक महिला तुरंत ठेला चालक से बात करती है और तिजोरी पार्टी कार्यालय के अंदर करने को कहती है। यह महज संजोग नहीं तो और क्या है। दो मिनट के अंतराल पर पूर्णिया से पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाली बीमा भारती आज पार्टी कार्यालय पहुंची। साथ ही तीन तिजोरी के साथ सवाल यह है कि पार्टी में तिजोरी कागज रखने के लिए लाया गया है या खजाना रखने के लिए। इस मुद्दे पर किसी ने कुछ नहीं कहा। लोकसभा का चुनाव है और ऐसे में जिसने भी देखा तीन तिजोरी की चर्चा खूब जोर पकड़ने लगी।

यह भी पढ़े : राजद कार्यालय पहुंची उम्मीदवार वीमा भारती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार गौतम की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...