अपनी पुरानी पार्टी में लौटे गिरिनाथ सिंह, बीजेपी छोड़ी

पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है जबकि दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। झारखंड के वरिष्ठ नेता गिरीनाथ सिंह बीजेपी छोड़ राजद में शामिल हो गए।

राजद के प्रदेश कार्यालय बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी सहित पार्टी के तमाम नेता मौजूद थे। झारखंड के गढ़वा से पांच बार के विधायक रह चुके हैं। गिरिनाथ सिंह राजद के गठन के समय से पार्टी से जुड़े रहे। उनके पिताजी संघ से जुड़े हुए थे। 2019 में इन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया और अब यह फिर से आरजेडी में घर वापसी कर रहे हैं। खबर आ रही है कि राजद झारखंड में गठबंधन से दो सीटों की डिमांड की है। जिसमें पलामू और एक सीट शामिल है। लेकिन जेएमएम एक सीट देने की बात कही है। जिस पर गिरी नाथ सिंह उम्मीदवार हो सकते हैं।

राजद का दामन थामने के बाद गिरिनाथ सिंह ने कहा कि मेरी घर वापसी हुई है और मैं अब लालू प्रसाद यादव के साथ राजद के सेवा में लगा रहूंगा। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने झारखंड के भाजपा नेताओं को सदस्यता दिलाते कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व पर विश्वास करके राजद की नीतियों और सिद्धांतों के साथ गिरिनाथ सिंह और उनके साथी राजद में शामिल हुए। झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय जनता दल सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है, उन्हें हर स्तर पर सम्मान भी देती है।

यह भी पढ़े : राजद कार्यालय पहुंची उम्मीदवार बीमा भारती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...

Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध...

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़...

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...