BEGUSARAI में एचडीएफसी बैंक लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 3 लाख का इनामी तीन अंतरराज्यीय बैंक लुटेरे गिरफ्तार

बेगूसराय: बिहार एसटीएफ और BEGUSARAI पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान तीन लाख रूपये का इनामी और कुख्यात अंतरराज्यीय बैंक लुटेरा को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। तीनों गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 3 देशी पिस्तौल, 6 जिन्दा कारतूस, 100000 रूपये नगद, एक डोंगल, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

3 तिजोरी का राज या संयोग

पुलिस सूत्रों के अनुसार इन अपराधियों ने ही विगत 21 मार्च को बेगूसराय में एचडीएफसी बैंक में भी लूट कांड को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अपराधी की पहचान तीन लाख का इनामी रविरंजन सिंह उर्फ़ रम्मी उर्फ़ बादशाह उर्फ़ निशांत सिंह, नीतीश कुमार उर्फ़ मंत्री उर्फ़ अलेक्जेंडर और सन्नी कुमार उर्फ़ आशुतोष के रूप में की गई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन देशी पिस्तौल, 6 जिन्दा कारतूस, BEGUSARAI के एचडीएफसी बैंक से लूटे गए एक लाख रूपये, एक डोंगल और और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

3 इनामी सहित 5 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

तीनो अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और इनकी तलाश कई थाना की पुलिस को थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविरंजन सिंह उर्फ़ रम्मी के ऊपर कई राज्यों में बैंक लूट समेत करीब एक दर्जन से भी अधिक का मामले दर्ज हैं जबकि नीतीश कुमार उर्फ़ मंत्री के ऊपर बिहार और बंगाल में करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं सन्नी कुमार उर्फ़ आशुतोष के ऊपर भी समस्तीपुर में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बेगूसराय के एचडीएफसी बैंक लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

begusarai

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...