BHAGALPUR में बर्निंग ट्रेन बनने से बची मालगाड़ी

भागलपुर: BHAGALPUR जमालपुर रेलखंड पर बडा हादसा होने से बच गया। भागलपुर स्टेशन से कोयला लदी एक मालगाड़ी बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। अकबरनगर स्टेशन अधीक्षक के सूझ बूझ से आग पर काबू पाया गया। दरअसल BHAGALPUR से एक कोयला लदी मालगाड़ी ट्रेन खुली और नाथनगर से आगे निकलने के बाद इंजन के पीछे आठवी बोगी में कोयला से धुआं निकलते देखा गया। जिसके बाद नाथनगर स्टेशन के द्वारा अकबरनगर स्टेशन को सूचना दी गई।

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

अकबरनगर स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या तीन पर ट्रेन को खड़ी की गई और अग्निशमन को मामले की सूचना दी गई। अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बता दें कि उक्त मालगाड़ी कोयला लेकर पटना की ओर जा रही थी। समय रहते यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। अकबरनगर स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार साव ने बताया कि नाथनगर स्टेशन से सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी पीके राजहंस स्थानीय थाना व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से बच गया।

BHAGALPUR से रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

WEST CHAMPARAN

 

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...

JSCA Stadium: भारत-वेस्टइंडीज T20 में सिर्फ 3800 पास, VIP और संस्थाओं...

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच होगा। इस बार करीब 3800 कॉम्प्लिमेंट्री पास बांटने की तैयारी है।JSCA Stadium रांची:...