रांची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में करम पर्व मनाकर लौट रही 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है।
Ratu Gang Rape Case : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में 22 सितंबर की देर रात करम पर्व मनाकर रिश्तेदार के घर लौट रही 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्राथमिकी के अनुसार, युवती पूजा के बाद अखरा से अकेले लौट रही थी। इसी दौरान तीन अज्ञात लोगों ने उसे पकड़ लिया और सुनसान स्थान पर ले गये। वहां उसके साथ मारपीट करने के बाद दुष्कर्म किया गया और मोबाइल भी छीन लिया गया।
घटना में युवती के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आयी हैं। घटना के बाद डरी-सहमी युवती ने दो दिन तक परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी।
संबंधित खबरें
Ratu Gang Rape Case: सुनसान जगह ले जाकर की मारपीट
प्राथमिकी के अनुसार, 22 सितंबर की रात करम पर्व की पूजा के बाद युवती अखरा से लौट रही थी। रास्ते में अकेला पाकर तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गये, जहां उसके साथ मारपीट की गयी और दुष्कर्म किया गया।
घटना के बाद आरोपियों ने युवती का मोबाइल भी छीन लिया। चोट लगने के कारण उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर निशान आये हैं।
युवती ने घटना के दो दिन बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार को परिजन उसे लेकर रातू थाना पहुंचे और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी।
Ratu Gang Rape Case: पुलिस ने शुरू की जांच, मेडिकल जांच करायी गयी
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। थाना प्रभारी आदिकांत महतो के निर्देश पर अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया।
अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक विनीत राय ने पीड़िता की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया जायेगा।
Ratu Gang Rape Case: आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस ने प्राथमिकी में तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस घटनास्थल और उपलब्ध अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।
Key Highlights
- रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में 22 सितंबर की देर रात घटना।
- 19 वर्षीय युवती करम पर्व मनाकर लौट रही थी।
- तीन अज्ञात लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप।
- पीड़िता की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी।
- पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
Our YouTube Channel : https://youtube.com/22scope


















