बिहार प्रदेश कार्यालय में मना बीजेपी का स्थापना दिवस

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को एक्स के माध्यम से बधाई दी। साथ ही बीजेपी हेड क्वार्टर पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। देश के हर राज्यों में आज बीजेपी अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस खास कार्यक्रम से बीजेपी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बीजेपी ने अपने ऑफिशियल एक्स के माध्यम से लिखा है कि जनसेवा को समर्पित। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। बता दें कि बीजेपी की स्थापना छह अप्रैल 1980 में हुई थी।

इस बीच बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यलय में आज 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े, मंत्री मंगल पांड सहित पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे। सम्राट चौधरी ने पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि बीजेपी का गठन आज से 43 साल पहले छह अप्रैल 1980 में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के दिन संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत सबसे मजबूत देश बनकर सामने आएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने चुनाव आयोग को रोहिणी आचार्य को लेकर शिकायत की है। चुनाव आयोग को हमने शिकायत की है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू परिवार से भी क्या उम्मीद किया जा सकता है। वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी पर सम्राट चौधरी ने कहा कि वे हमारे छोटे भाई हैं राजनीति करते रहें शुभकामना है। प्रधानमंत्री को लेकर राजद ने कहा था प्रधानमंत्री सिर्फ झूठी बातें करते हैं। इंडी गठबंधन के दल के नेता अपने परिवार को बढ़ाने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने में काम कर रहे हैं।

पार्टी की स्थापना दिवस पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह बहुत ही हर्षोल्लास की बात है। करोड़ों बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। मुकेश साहनी को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि सत्ता को कमाई के लिए जो चुनाव कर रहे हैं वह समाप्त होंगे। जाति के नाम पर राजनीति करने वाले लोग अपने जात की अपेक्षा करते हैं। ऐसे लोगों को जनता जवाब देगी। जात के नाम पर राजनीति करने वाले बताएं समाज के सुधार के लिए क्या किया।

विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा कि लोकतंत्र में मेवा खाने के लिए नहीं आए हैं। भाजपा किसी जाति की पार्टी नहीं है सब को अधिकार देती है। खंजर भौंकने वाले और नरसंहार करने वाले लोग के साथ जाकर मुकेश साहनी ने गलतफहमियां किया है। गुंडाराज वाले से नरसंहार करने वाले से क्यों जाकर मुकेश सहनी मिले जनता सवाल करेगी। लालू प्रसाद यादव पर आर्म्स एक्ट के तहत कोर्ट के द्वारा कार्रवाई के आदेश पर विजय कुमार सिंह ने कहा कि लालू यादव से प्रेरणा लेकर केजरीवाल भी चमत्कार कर रहे हैं। राजनीति को समाप्त कर भ्रष्टाचार को बढ़ाने वाले लाल यादव हैं। लालू प्रसाद यादव एवं उनके परिवार के सदस्यों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

यह भी पढ़े : 44वां स्थापना दिवस आज मना रही है BJP

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...