BJP स्थापना दिवस : जायसवाल ने कहा- हम अपने पूर्वजों के बताए रास्ते पर बढ़ रहे हैं आगे

पटना : विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज देश, दुनिया में अपना स्थापना दिवस मना रही है। इसी के तहत बिहार भाजपा कार्यालय में भी धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस को लेकर पार्टी कार्यालय भवन को फूलों और रंगीन बल्बों से सजाया गया है। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को स्मरण करते हुए उनके संस्मरणों को याद किया गया। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी का झंडा फहराया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनितिक दल जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी तक की यात्रा के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Goal 3 22Scope News

भारत के विश्व गुरु बनने के सपने को साकार करने के संकल्प से सिद्धि की ओर ले जाने को निरंतर प्रयासरत है

डॉ. जायसवाल ने कहा कि श्रध्येय अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी एवं श्रद्धेय कैलाश पति मिश्र ऐसे नेतृत्वकर्ता के मार्गदर्शन में पार्टी एक मजबूत संगठन के साथ भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के परिकल्पना के साथ पूरे विश्व में भारतीय विचारधारा को मजबूत करने का काम किया एवं भारत के विश्व गुरु बनने के सपने को साकार करने के संकल्प से सिद्धि की ओर ले जाने को निरंतर प्रयासरत है।
स्थापना दिवस के मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडे, राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा, सांसद रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन ने दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्थापना दिवस कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के मृत्युंजय झा, रत्नेश कुशवाहा, संजय गुप्ता और पूनम झा भी उपस्थित रहे। इस उपलक्ष्य पर मिठाइयां भी बांटी गईं।

दिलीप जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामना और बधाई दी

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामना और बधाई देते हुए कहा कि हमारे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज नेताओं ने जनसंघ काल से लेकर भाजपा को देश और दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम किया है। ऐसे सभी नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारे पूर्वजों ने भारत को आगे बढ़ाने और बिहार को आगे बढ़ाने के लिए किया। राष्ट्रीय विरासत को दुनिया के पटल पर लाने का काम किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। विकसित भारत हमारा सपना है। आने वाले दिनों में दुनिया को रास्ता दिखाने वाले भारत को विकसित बनाने के लिए भाजपा अग्रसर रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भाजपा सशक्त भारत का आधार बन चुकी है।

Bihar BJP 2 22Scope News

भाजपा की चिंता शुरू से समाज के हाशिए पर रहे लोगों की रही – डॉ. जायसवाल

उन्होंने कहा कि भाजपा की चिंता शुरू से समाज के हाशिए पर रहे लोगों की रही। आज हम उन्हीं के सपने को पूरा करने में लगे हैं। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि आज हम एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने को लेकर अपने पूर्वजों के सपने को साकार करने के रास्ते पर चल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थापना दिवस हमें संगठन की निष्ठा, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को और दृढ़ करता है और आज के दिन हम अपने इन्हीं कर्तव्यों के लिए फिर से संकल्पित होते हैं। भाजपा कार्यकर्ता एक मिशन और एक ध्येय लेकर आगे बढ़ता है। आज हमें संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का दिन है। इन सभी कार्यक्रमों में प्रदेश के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखें :

मधुबनी में भाजपा कार्यालय में मनाया गया 46वां स्थापना दिवस

भाजपा कार्यालय में 46वां स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष के द्वारा झंडोतोलन की गई जिसमें भाजपा के दर्जनों से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। जिले के 2317 बूथ पर आज स्थापना दिवस काफी हर्ष उल्लास वातावरण में मनाया जा रहा है। इस उत्सव पर मिठाई भी बांटा गया एवं सभी बूथों पर झंडोतोलन की भी व्यवस्था की गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरनाथ प्रसाद ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि देश का सबसे बड़ा पार्टी के रूप में भाजपा है। जहां 13 करोड़ भाजपा के सदस्य बने हुए हैं। हमें जनता के बीच में रहकर के उत्कृष्ट योगदान देने की जरूरत है जिससे कार्यकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ता जाए।

BJP Madhubani 22Scope News
मधुबनी में भाजपा कार्यालय में मनाया गया 46वां स्थापना दिवस

यह भी पढ़े : वक्फ संशोधन बिल : BJP नेता को मिल रही है धमकियां, CAA की दिलायी याद

विवेक रंजन और अमर कुमार की रिपोर्ट

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...