Advertisment

नवादा से Live : सम्राट ने कहा- मेरा घर तो लालू यादव ने तुड़वाया

नवादा : लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार आए हैं। पीएम मोदी की आज बिहार के नवादा में जनसभा हो रही है। यहां पर एनडीए से बीजेपी के प्रत्याशी विवेक ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ मंच पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता मौजूद हैं।

डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने ही मेरा घर को तुड़वाया। सम्राट ने कहा कि बिहार की जनता करती है अथाह सम्मान, नवादा पहुंचे मोदी जी के हनुमान। आज नवादा की इस पावन धरती पर देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरे नवादा की ओर से दोनों हाथ फैलाकर स्वागत करने का काम करता हूं।

सम्राट ने कहा कि मैं सिर्फ यही कहना चाहता हूं कि जिस तरह इस देश में प्रधानमंत्री ने गारंटी के तौर पर यह कहा है कि इस देश में जहां भी भ्रष्टाचार होगा, उस भ्रष्टाचारी को जेल जाना होगा। उसी तरह हमने आपके आशीर्वाद से यह तय किया है कि जो बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया हैं, उन्हें या तो जेल जाना होगा या बिहार से बाहर जाना होगा। हम लोगों ने एक अभियान चलाया और 15 दिनों में बिहार के दो करोड़ गरीबों को जिस तरह आप पांच किलो अनाज देते हैं, उसी तरह हम उन्हें पांच लाख का मुफ्त इलाज देने का काम कर रहे हैं।

अनिल कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़े : PM की रैली में भाग लेने के लिए नवादा के लिए निकले NDA के नेता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...