देश में सबसे पहले किसी ने Railway की संपत्ति बेचा तो वह हैं लालू यादव, सम्राट चौधरी ने किया पलटवार

पटना: पूर्व रेल मंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया एक पोस्ट कर 10 वर्षों में मोदी सरकार के काम पर सवाल उठाया था। लालू यादव के पोस्ट पर अब उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि जब लालू यादव रेल मंत्री थे तब उन्होंने ही रेल संपत्तियों को बेचना शुरू किया था। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव ने रांची और पटना का संपत्ति बेचा। देश में पहली बार किसी ने रेल संपत्ति को बेचा तो वह लालू प्रसाद यादव हैं।

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि ’10 बरसों में मोदी की एनडीए सरकार ने रेल का किराया भाड़ा बढ़ा दिया, प्लेटफॉर्म टिकट का डैम बढ़ा दिया, स्टेशन बेच दिए, जनरल बोगियां घटा दी, बुजुर्गों को मिलने वाला लाभ खत्म कर दिया, सेफ्टी सिक्योरिटी घटाने पर रोज हादसे हो रहे हैं। फिर भी कहते हैं रेलवे घाटे में है। अब ये कहीं रेल की पटरियां न बेच दें।’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   सावधान! Patna की सड़कों पर नोटों के बंडल के साथ कोई दिखे तो हो जाएं सतर्क वरना हो सकते हैं….

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Railway Railway

Railway

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...

Patna Women’s College MoU: पटना वीमेंस कॉलेज और जैव विविधता पर्षद...

Patna Women's College MoU: जैव विविधता संरक्षण, शोध और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पटना वीमेंस कॉलेज और बिहार राज्य जैव विविधता...