Advertisment

पिस्टल लहराते अपराधियों ने आलू कारोबारी से लूटे डेढ़ लाख रूपए

जमशेदपुर :   मानगो बाजार स्थित आलू गोदाम में शुक्रवार को अपराधियों ने तीन पिस्टल लहराते हुए आलू कारोबारी गुलफाम से पिस्टल के दम पर डेढ़ लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है. उधर लूट की घटना के बाद बाजार में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और राज्य में बढ़ते अपराध और बेलगाम अपराधियों पर नकेल कसने की मांग उठाई.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मानगो बाजार में ही एक कपड़ा दुकानदार से 8- 10 की संख्या में आये अपराधियों ने मारपीट कर दुकान से पैसों की लूट कर ली थी, और शुक्रवार को आलू कारोबारी के साथ पिस्तौल का भय दिखाकर मारपीट की गई और डेढ़ लाख रुपए लूट ली गई. इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में आक्रोश है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

 

रिपोर्ट : लाला ज़बीन

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...