जमशेदपुर : मानगो बाजार स्थित आलू गोदाम में शुक्रवार को अपराधियों ने तीन पिस्टल लहराते हुए आलू कारोबारी गुलफाम से पिस्टल के दम पर डेढ़ लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है. उधर लूट की घटना के बाद बाजार में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और राज्य में बढ़ते अपराध और बेलगाम अपराधियों पर नकेल कसने की मांग उठाई.
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मानगो बाजार में ही एक कपड़ा दुकानदार से 8- 10 की संख्या में आये अपराधियों ने मारपीट कर दुकान से पैसों की लूट कर ली थी, और शुक्रवार को आलू कारोबारी के साथ पिस्तौल का भय दिखाकर मारपीट की गई और डेढ़ लाख रुपए लूट ली गई. इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में आक्रोश है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
रिपोर्ट : लाला ज़बीन


















