VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने अश्विनी चौबे को दिया ऑफर, कहा ‘आएंगे तो करेंगे स्वागत…’

पटना: चुनावी प्रचार से लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि जनता की अपार जन समर्थन मिल रहा है। इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। देश में हिटलर शाही की राज चल रही है उसको खत्म करना है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले रेल बेच दिया, एयरपोर्ट बेच दिया, महंगाई चरम सीमा पर है।

यह भी पढ़ें- GAYA में तेजस्वी ने भाजपा पर कसा तंज, कहा ‘पहले महंगाई थी डायन अब हो गई महबूबा’

इसके साथ ही साथ बक्सर से अश्विनी चौबे का टिकट कटने पर मुकेश सहनी ने कहा कि जो शुरू से भारतीय जनता पार्टी का झंडा उठाए आज उनको भारतीय जनता पार्टी ने दरकिनार कर दिया। यह तो पूरी तरीके से हिटलर शाही की राज है और ऐसे में अश्विनी चौबे के साथ हम लोग हैं। अब चौबे को डिसीजन लेना है कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ रहना सही मानेंगे या हमारे साथ आएंगे। हमारे साथ आते हैं तो स्वागत करेंगे।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

VIP

VIP
VIP

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...

Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से जहाजों पर बढ़ा...

Vikramshila Setu News, नवगछिया: भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद गंगा पार करने के...

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...