Madhepura : लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनेता एक्टिव मोड पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं। कल यानी मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस बीच मधेपुरा लोकसभा से पूर्व सांसद और बीएनएमयू यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति डॉ. आरके रवि के पुत्र और संविधान सभा के सदस्य कमलेश्वरी प्रसाद यादव के पौत्र कुमार चंद्रदीप यादव राजद की ओर से महागठबंधन के प्रत्याशी बनाए गए हैं।
पेशे से प्रोफेसर चंद्रदीप यादव राजद के प्रदेश महासचिव हैं। इनका सीधा मुकाबला एनडीए प्रत्याशी जदयू के दिनेश चंद्र यादव से होगा। पिछले लोकसभा में दिनेश चंद्र यादव तीन लाख से अधिक मतों से विजयी हुए थे।
यह भी पढ़े : RJD ने अररिया से शाहनवाज को बनाया उम्मीदवार
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
राजीव कुमार झा की रिपोर्ट
RJD ने लोकसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों कि जारी की सूची, जानें किसे मिला कहाँ से टिकट
Highlights







