लालू यादव ने कर दिया नामकरण, पोते का नाम रखा ‘इराज’

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने पोते का नामकरण कर दिया है। लालू यादव ने अपने छोटे बेटे व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बेटे का नाम रख दिया है। लालू यादव ने आज यानी बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इसलिए हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मैंने और राबड़ी देवी ने ‘इराज’ रखा है।

LN Mishra 1 22Scope News

तेजस्वी और राजश्री ने उसका पूरा नाम ‘इराज लालू यादव’ रखा है – लालू यादव

आपको बता दें कि लालू यादव ने आगे लिखा कि तेजस्वी यादव और राजश्री यादव ने उसका पूरा नाम ‘इराज लालू यादव’ रखा है। कात्यायनी का जन्म शुभ नवरात्रि के 6वें दिन कात्यायनी अष्टमी को हुआ था। इस नन्हें बच्चे का जन्म बजरंग बली हनुमान जी के मंगल दिवस मंगलवार को हुआ है, इसलिए उसका नाम इराज रखा गया है। आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! नवजात और उसकी मां स्वस्थ हैं। बता दें कि कल यानी मंगलवार को तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। पहले से दोनों की एक दो साल की बेटी भी है।

यह भी पढ़े : दूसरी बार पिता बने तेजस्वी, लिखा- सुप्रभात! आखिरकार खत्म हुआ इंतजार!

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...