आरटीआई कार्यकर्ता विपिन हत्याकांड का खुलासा

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि बाजार निवासी आरटीआई कार्यकर्ता हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पूर्वी चंपारण जिला के हरसिद्धि के रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल हत्याकांड में शामिल दो शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि तीन अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है, जो हत्या के दिन घटनास्थल पर मौजूद थे.

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, तीन कारतूस, दो मोटर साइकिल और एक मोबाइल बरामद किया है. एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि विपिन अग्रवाल हत्याकांड की साजिश में कई लोग शामिल हैं, जिनके खिलाफ जांच चल रही है.

बता दें कि जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने 24 सितंबर को आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल को प्रखंड कार्यालय के पास गोलियों से भून दिया था. विपिन को चार गोलियां लगी थी. गोली मारने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए. वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जख्मी विपिन अग्रवाल को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से विपिन को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में विपिन अग्रवाल की मौत हो गई. घटना के दूसरे दिन मृतक आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल के पिता विजय अग्रवाल ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

एसपी नवीन चन्द्र झा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि विपिन की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी. घटना के दिन पांच अपराधी घटनास्थल पर मौजूद थे और घटना के बाद सभी अलग-अलग दिशा में भाग गए, एसपी के अनुसार विपिन की हत्या के लिए काफी रुपये में डील हुई थी, जिसका बंटवारा अपराधी नहीं कर पाये थे और गिरफ्तार अपराधियों को रुपया नहीं मिला है.

एसपी ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल से काफी लोगों को नुकसान हुआ था. उन लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. जिन लोगों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलेंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

रिपोर्ट : ब्रजेश झा

बेटे का आत्मदाह के बाद जागी पुलिस, आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल हत्याकांड की होगी सीआईडी जांच  

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...