Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका झारखंड का पहला दौरा है। रांची एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एयरपोर्ट से सीधे उलिहातू रवाना हुए गजेंद्र सिंह पटेल

रांची एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद गजेंद्र सिंह पटेल खूंटी के उलिहातू के लिए रवाना हुए। यहां वे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी सौरव सिंह और निवेदिता सिंह भी उनके साथ मौजूद हैं। उलिहातू में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद प्रदेश प्रभारी खूंटी भाजपा कार्यालय जाएंगे।

कार्यकर्ता के घर करेंगे भोजन, फिर प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गजेंद्र सिंह पटेल दोपहर करीब 12 बजे खूंटी में एक पार्टी कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे वे रांची स्थित बीजेपी के राज्य कार्यालय पहुंचेंगे। राज्य कार्यालय में उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की राज्य टीम की संयुक्त बैठक होगी।

गजेंद्र सिंह पटेल को मिली झारखंड की अहम जिम्मेदारी

गजेंद्र सिंह पटेल को हाल ही में झारखंड बीजेपी का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के खरगोन से बीजेपी सांसद हैं। छात्र जीवन से ही वे संगठनात्मक राजनीति से जुड़े रहे हैं। पटेल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा, वनवासी कल्याण परिषद और बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा में काम कर चुके हैं। उन्हें लक्ष्मीकांत वाजपेयी की जगह झारखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel 1

2029 की तैयारी के बीच संगठन में बदलाव

झारखंड में 2029 के चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने हाल के दिनों में संगठन में कई बदलाव किए हैं। क्षेत्रीय संगठन प्रभारी से लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह को झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का क्षेत्रीय संगठन प्रभारी बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे पवन कुमार साय को झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे कर्मवीर सिंह को पवन कुमार साय की जगह छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में गजेंद्र सिंह पटेल का पहला झारखंड दौरा संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर कथित टिप्पणी मामले में विधायक पर केस दर्ज

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...

Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध...

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़...