दानापुर : सेना ने गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सब एरिया क्षेत्र में सेना के अधिकारियों और जवानों ने स्वच्छता अभियान चलाया. इस अवसर पर बिहार, झांरखंड के सब एरिया जनरल अफसर कमांडेंट मेजर जनरल राजपाल पुनिया और बीआरसी कमांडेंट आलोक खुराना समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. इस मौके पर सभी ने मिलकर दानापुर छावनी क्षेत्र के सैनिक चौक के आस-पास के क्षेत्र की साफ-सफाई की.
इस दौरान अधिकारी भी बेलचा और कुदाल लेकर सफाई करते हुए दिखे. बीआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर आलोक खुराना भी सफाई अभियान में जुटे हुए दिखे. ब्रिगेडियर आलोक खुराना ने कहा कि जब तक हम घर-घर में यह संदेश नहीं पहुंचा देंगे कि सफाई सबसे जरूरी है, तब तक यह अभियान पूरा नहीं होगा, और गांधीजी का सपना पूरा नहीं होगा. गांधी जी के सपनों को पूरा करने के लिए और स्वच्छ भारत बनाने के लिए घर-घर से लोगों को निकल कर साफ़-सफाई करनी होगी.
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें : शास्त्री की 118वीं जयंती पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने किया नमन, जानिए कैसे पाकिस्तान को चटाई थी धूल
इसे भी पढ़ें : गांधी जयंती पर न्यायिक पदाधिकारियों ने की पदयात्रा, दिया जागरूकता का संदेश
रिपोर्ट : पंकज राज


















