राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि

आपका जीवन हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा- पीएम मोदी

नई दिल्ली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 152वीं जयंती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने महात्मा गांधी की समाधि पर राजघाट जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा.

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राजघाट पहुंची. उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ राजघाट पहुंचे. जहां पर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

बापू का जीवन हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा.’’ इसके बाद पीएम मोदी राजघाट पहुंचे.

गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में दो अक्टूबर 1869 में हुआ था. अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का उन्होंने नेतृत्व किया. अहिंसक विरोध का उनका सिखाया हुआ सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं गांधी जयंती पर पूज्य बापू को नमन करता हूं. जबरदस्त इच्छाशक्ति और अपार ज्ञान के धनी एक विशाल व्यक्तित्व ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को अनुकरणीय नेतृत्व प्रदान किया. आइए हम उनकी जयंती पर खुद को ‘स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत’ के लिए फिर से समर्पित करें.’

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘भारतीय स्वाधीनता संग्राम का नेतृत्व कर देश को एकजुट करने वाले महान नेता, दुनिया को अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले ‘बापू’ महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. पूज्य बापू का जीवन दर्शन और उनके विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी हैं.’

सुदेश महतो, चंद्र प्रकाश चौधरी सहित कई नेताओं ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...

Bihar News: सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ें, NPA शून्य...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ने, डिजिटल बनाने और NPA को शून्य करने का निर्देश...

Bihar News: PRAGATI-50 में पटना और गया जी शामिल, स्वच्छता के...

 PRAGATI-50 में बिहार के पटना और गया जी को शामिल किया गया है। दोनों शहरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक पर विशेष...