नवादा में नीतीश को लगा झटका, कद्दावर दलित नेता ने छोड़ा JDU, कहा…

नवादा: बिहार की सत्ताधारी दल JDU को नवादा में बड़ा झटका लगा है। नवादा से जदयू की बड़ी नेता पिंकी भारती ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भेज दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में भी लिखा है कि भारी मन से जदयू छोड़ना पड़ रहा है। पिंकी भारती ने जदयू छोड़ने का कारण नवादा सीट से बाहरी नेताओं को टिकट दिया जाना बताया है।

यह भी पढ़ें- टिकट कटने के बाद भी बक्सर से अश्विनी चौबे ठोक रहे दावा, वायरल वीडियो में कह रहे ‘BUXAR में मैं ही रहूंगा’

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि यह बहुत ही पीड़ादायक क्षण है कि मैं जदयू छोड़ रही हूं। मैंने अपनी राजनीतिक आंख जदयू में खोला और जदयू ने मुझे पहचान दिया है। उन्होंने आगे लिखा है कि नवादा राजनीतिक पर्यटन केंद्र बन कर रह गया है। बाहरी नेता नवादा से सांसद बनते हैं लेकिन विकास का सिफारिश अपने जिले में करते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पिंकी भारती राजद ज्वाइन करेंगी।

यह भी पढ़ें- राजद पार्टी के अंदर कुशवाहा जाति की बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए यादव समाज नाराज

बता दें कि पिंकी भारती दिवंगत जदयू नेता मणिभूषण की पत्नी हैं और वह जदयू की प्रदेश महासचिव के साथ ही नवादा से जिला परिषद अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनकी गिनती नवादा की कद्दावर दलित नेताओं में की जाती है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JDU

JDU

JDU

IndiGo Flight Fare: इंडिगो ने बढ़ाया Fuel Surcharge, रांची से दिल्ली-मुंबई...

 इंडिगो ने एटीएफ की बढ़ती कीमतों के बीच 6 अक्टूबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। रांची से कई...

Aadhaar Name Update: आधार में नाम बदलने के नियम बदले, UIDAI...

UIDAI ने आधार में नाम बदलने और सुधार की नई SOP जारी की है। मामूली बदलाव, डेटा एंट्री गलती, शादी, तलाक और पूरे नाम...

JSCA Stadium: 17 मिनट में 4022 ऑनलाइन टिकट Sold Out, ऑफलाइन...

 जेएससीए स्टेडियम में क्रिकेट मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही 17 मिनट में 4022 टिकट बिक गए। ऑफलाइन टिकट के लिए...