Excise Constable की परीक्षा के तारीखों में बदलाव का विरोध, हजारीबाग के गांधी मैदान में जमा हुए सैकड़ों छात्र; बड़े आंदोलन की तैयारी

104
excise constable
Advertisment

Hazaribagh: झारखंड में सरकार सरकारी नौकरी के लिए कैलेंडर जारी करने का दावा तो करती है लेकिन उस कैलेंडर के हिसाब कितने परीक्षा समय से हो पाते हैं यह तो झारखंड की जनता बखूबी जानती है। झारखंड में एक और परीक्षा विवाद में घिर चुकी है,विवाद का कारण हो बार-बार परीक्षा की तिथि बदला जाना। जी हां हम बात कर रहें हैं Excise Constable की जिसकी परीक्षा 22 मार्च को आयोजित होने वाली थी लेकिन अब इसकी तारीख 14 अप्रैल कर दी गई है जिसे लेकर अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश है।

Advertisment

गांधी मैदान में जमा हुए अभ्यर्थी

बता दें हजारीबाग में अभ्यर्थियों ने सरकार का विरोध किया है। उन्होंने Excise Constable की परिक्षा के तारीखों में बदलाव का विरोधकिया है।  विरोध के लिए सैकड़ों अभ्यर्थी हजारीबाग के गांधी मैदान में जमा हुए है और आगे आंदोलन को बड़ा करने की रणनीति बना रहे हैं।

महिला अभ्यर्थियों काफी निराशा

अभ्यर्थियों में काफी निराशा है खासतौर पर महिला अभ्यर्थी काफी हताश दिख रही हैं उनका कहना है कि घर परिवार से अब शादी का दबाव बन रहा है। अभ्यर्थइयों ने सीएम हेमंत सोरेन से अपील की है कि परिक्षा नहीं होने पर घर वाले शादी करवा देंगे इसलिए परीक्षा करवाया जाए।

14 अप्रैल को है अंबेडकर जयंती

14 अप्रैल परीक्षा की तिथि को लेकर भी अभ्यर्थी परेशान हैं क्योंकि JSSC ने आगामी 14 अप्रैल का दिया है समय परंतु उस दिन होता है राष्ट्रीय अवकाश जिसे लेकर छात्र है आशंकित कि उस दिन भी एग्जाम नहीं हो सकेगा।

Advertisement