रांची: गुरूवार को रांची और आसपास के इलाके में हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण दिन का पारा छह डिग्री गिर गया। इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक लोगों को बारिश के कारण राहत मिलेगा, इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी होगी।
शुक्रवार को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य में कहीं-कहीं गर्जन व आंधी चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने और बंगलादेश में बने साइक्लोन के असर से झारखंड में मौसम बदला हुआ है। 14 अप्रैल से एक बार फिर तापमान बढ़ेगा। रांची का पारा 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
















