अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Patna में फिल्म “HAQ” का हुआ विशेष प्रदर्शन

Patna : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड (कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार) द्वारा दिनांक 07 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे रीजेंट सिनेमा, गांधी मैदान, Patna में फिल्म “HAQ” का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कला प्रेमी एवं दर्शक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशक, संग्रहालय निदेशालय कृष्ण कुमार ने श्रीमती रूबी, भा.प्र.से., महाप्रबंधक, बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात सहायक निदेशक सह सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. अजय सिंह ने कृष्ण कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

श्रीमती रूबी ने महिलाओं को किया संबोधित

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती रूबी, भा.प्र.से. ने कहा कि महिलाओं को अपने सम्मान और अधिकारों के लिए केवल पुरुषों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं भी एक-दूसरे को सम्मान देना चाहिए तथा एक-दूसरे को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब महिलाएँ परस्पर सहयोग और सम्मान की भावना के साथ आगे बढ़ेंगी, तभी वास्तविक रूप से महिला सशक्तिकरण संभव हो सकेगा। उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं का विषय नहीं है, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है…

इसके पश्चात अपने संबोधन में कृष्ण कुमार, भा.प्र.से., निदेशक, संग्रहालय निदेशालय ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पुरुषों पर भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं का विषय नहीं है, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह दिन उनके लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि उनकी दो बेटियाँ हैं और हमें ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जहां बेटियां सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम के अंतर्गत फिल्म “HAQ” का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म का निर्देशन शूर्ण वर्मा द्वारा किया गया है, जबकि इसके निर्माता विनीत जैन, विशाल गुरनानी, जूही पारेख मेहता, हरमन बावेजा एवं विक्की जैन हैं। फिल्म महिलाओं के अधिकार, संघर्ष और सामाजिक परिस्थितियों के बीच उनके आत्मसम्मान और न्याय की लड़ाई को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।

फिल्म HAQ के प्रदर्शन के पश्चात उपस्थित दर्शकों ने इसकी विषयवस्तु की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाली प्रस्तुति बताया। इस अवसर पर विभाग के अन्य पदाधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

संचालक की भूमिका निभाते हुए अरविंद रंजन दास ने अपने रोचक अंदाज़ से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Saffrn

Trending News

ED डायरेक्टर बन DM को कॉल करने वाला पटना से गिरफ्तार

आरा : आरा में फर्जी ईडी निदेशक बनकर डीएम को फोन करने का मामला सामने आया। जालसाज ने खुद को दिल्ली का अधिकारी बताकर...

साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 67 लाख से...

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा से सटे घोड़ासहन थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 67 लाख रुपए से...

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी, रिश्वत लेते निगरानी विभाग के हत्थे...

पटना : पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पटना पुलिस के एडिशनल एसएचओ अर्जुन यादव को निगरानी विभाग की टीम...

Ramgarh Child Labour Case: ईंट भट्ठों में बाल मजदूरी का खुलासा,...

 रामगढ़ जिले में ईंट भट्ठों पर बाल मजदूरी का आरोप, 124 भट्ठों में बच्चों से काम कराने की शिकायत, प्रशासन ने रेस्क्यू के दिए...

LPG Price Hike: 19 किलो Commercial Cylinder महंगा, रांची में 994...

 रांची समेत देशभर में 19 किलो कॉमर्शियल गैस सिलिंडर 994 रुपये महंगा, घरेलू सिलिंडर के दाम स्थिर, नए कनेक्शन भी महंगे।LPG Price Hike रांची:...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img