डिजीटल डेस्क : लोकसभा चुनाव के मौसम में नवरात्रि शुरू होने से ऐन पहले बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मछली का जायका लेते हुए वायरल वीडियो पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करारा प्रहार किया है। सियासी हलके में इसे उनकी ओर से चुनावी मोड में बहुसंख्यक मतदाताओं को साधने वाला बयान माना जा रहा है। पीएम ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए इसी मुद्दे पर प्रतिपक्षी इंडी गठबंधन के राजद और कांग्रेस को सीधे तौर पर घेरा।
बोले – इन्हें लोगों की भावनाओं से खेलने में मजा आता है
पीएम मोदी ने दोनों नेताओं का नाम लिए बिना उनकी तुलना मुगलों से की और उन पर श्देश के बहुसंख्यक लोगों को चिढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। वह पिछले साल सितंबर के एक वायरल वीडियो का जिक्र किया जिसमें राजद नेता लालू यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक साथ मटन पकाते नजर आ रहे थे।
उधमपुर की चुनावी रैली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग देश के बहुसंख्यक लोगों की भावनाओं को आहत कररने का काम करते हैं। इन्हें लोगों की भावनाओं के साथ खेलने में मजा आता है। इसी क्रम में तेजस्वी यादव के वायरल वीडियो से उपजे विवाद पर भी पीएम मोदी ने सधे लहजे में कड़ी प्रतिक्रिया दी। कहा कि नवरात्रि के बीच नॉनवेज खाना ये दिखाता है कि ये आम लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना चाहते हैं। ये लोग आखिर ये सब करके किसे प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम मोदी
राजद नेता तेजस्वी यादव के मछली खाने के वीडियो पर कड़ी टिप्पणी
प्रधानमंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि कानून किसी को कुछ भी खाने से नहीं रोकता है लेकिन इन लोगों के इरादे कुछ और हैं। जब मुगलों ने यहां पर हमला किया तो जब तक उन्होंने मंदिरों को नहीं तोड़ दिया तब तक उन्हें संतुष्टि नहीं मिली। मुगलों की तरह ये भी देश के लोगों को चिढ़ाना चाहते हैं। सावन के महीने में वीडियो दिखाकरए इन लोगों ने यही किया।
झारखंड के लोगों से पीएम का वादा..जहां सबकी उम्मीदें खत्म..वहां से पीएम मोदी की गारंटी
पीएम मोदी
Highlights







