नए अवतार में दिखे तेजस्वी, गाना गाकर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

औरंगाबाद : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी दनादन चुनावी रैली को संबोधत कर रहे हैं। कल यानी बुधवार को बिहार औरंगाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। तेजस्वी ने गाना गाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

बता दें कि तेजस्वी यादव की आवाज किसी गायक जैसी मधुर नही हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी इस गायकी को लोग सुन रहे हैं। गाना सुनने के पीछे का तर्क यह है कि वह इस गाना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठ बोलने का तंज कस रहे हैं। वह गाना के माध्यम से कह रहे हैं कि तुमलोग सबलोग देखे होगे न गोविंदा के मूवी का गाना..अरे तुम तो धोखेबाज हो.. अरे देखे हैं कि नहीं देखे हैं..अरे तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो..अरे रोज-रोज मोदी तुम ऐसा करोगे, जनता जो रूठ गई तो हाथ मलोगे। अरे तुम तो धोखेबाज हो वादा कर के भूल जाते हो।

वहीं आज सुबह नवरात्र के दूसरे दिन तेजस्वी यादव का हैलीकॉप्टर पर मछली खाते वीडियो वरयाल हो रहा है, जो खुद ही तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसमें हैलिकॉप्टर के अंदर वह वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ मछली खाते नजर आए। इस दौरान मुकेश सहनी यह कहते नजर आ रहे थे कि वह कोशी क्षेत्र में पाए जाने वाले चेचरा मछली और रोटी खा रहे हैं। साथ में मिर्च और प्याज भी है। इस दौरान सहनी ने मिर्च दिखाते हुए यह तंज भी कस रहे थे कि मैं और मेरा छोटे भाई तेजस्वी यादव का यह विडियो देखकर कुछ लोगों को बहुत जोर की मिर्ची लगेगी। आपलोग को मिर्ची न लगे इसके लिए आप हमसे मिर्ची मांग सकते हैं।

यह भी पढ़े : गुरारू में शाह का हुआ विरोध, युवाओं ने लगाए मुर्दाबाद की नारे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार सहकारिता नीति 2026 के क्रियान्वयन में...

Bihar Cooperative Policy 2026, पटना: बिहार में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, मजबूत और व्यवसायोन्मुख बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी गतिविधियां तेज...

CM Samrat Chaudhary Project Review: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, एक्सप्रेस-वे और...

CM Samrat Chaudhary Project Review, पटना: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति देने के लिए...

Jamshedpur Marine Drive Accident: हेमंत के मंत्रालय पर काला ग्रह का...

Jamshedpur Marine Drive Accident: एक के बाद एक आती दुखद खबरों को देखकर अब ऐसा लगने लगा है... जैसे हेमंत के मंत्रालय पर काले...