वारंटी अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ पथराव, कई जख्मी

सिकटा (पश्चिम चंपारण) : सिकटा थाना के झुमका गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस टीम एक पशु तस्कर को गिरफ्तार करने गई तो इसका विरोध करते हुए आरोपी के समर्थक ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और अभियुक्त को छोड़ा लिए। इस घटना में थाना के पीएसआई अमरजीत कुमार पाठक, राहुल कुमार व 112 के पीटीसी पदाधिकारी भूपेन्द्र राम समेत थाना के महिला सिपाही मनमीत सुमन, सुरक्षा गार्डरंजीत कुमार, परमानंद रजक और चौकीदार राजेन्द्र हजरा घायल हो गए।

बता दें कि घायल सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी का इलाज किया। थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि झुमका के शेख सुनाद के पुत्र शमीम आलम पशु तस्करी के मामले का अभियुक्त है। उसे पकड़ने पुलिस टीम झुमका गई थी। उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी बीच उसके समर्थक पुलिस पर हमला कर पकड़े गए अभियुक्त को छोड़ा लिए और पुलिस से बदसलूकी करने लगे। घटना की सूचना पर बलथर थाना में कार्यरत क्यूआरटी की टीम भी पहुंच गई। पुलिस की संख्याबल को देख हमलावर घर बंद कर फरार हो गए। इस बीच उसके खुले घरों की तलाशी ली गई। जिसमें उसके घर से एक रायफल का एक कारतूस बरामद किया गया।

यह भी पढ़े : मोतिहारी में अपराध की योजना बनाते चार अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Jamshedpur Bank Robbery: जमशेदपुर की सबसे बड़ी बैंक डकैती में बड़ा...

Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में 24 सितंबर को हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने पांच संदिग्ध डकैतों की तस्वीरें...

Asian Games 2026: भारत के 85 पदकों में 29 में Reliance...

Asian Games 2026, मुंबई: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कुल 85 पदक हासिल किए और मेडल टेबल में चौथे स्थान पर रहा। इस...

Vietnam road accident Vinay Raja: जितिया व्रत के बाद मां के...

Vietnam road accident Vinay Raja: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के दो युवाओं के पार्थिव शरीर रविवार को उनके घर...