हुड़दंगियों को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, एसआई सहित 6 जवान घायल

हुड़दंगियों को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, एसआई सहित 6 जवान घायल

कोडरमा : हुड़दंगियों को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, एसआई सहित 6 जवान घायल- कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के पिपराडीह पंचायत के बंगाय में पुलिस ने हुड़दंगियों को शांत कराने पहुंची. जहां पुलिस टीम पर हुड़दंगियों ने पथराव कर दिया, जिसमें तकरीबन आधा दर्जन पुलिस के जवान घायल हो गए. वहीं तीन पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए.

injured 22Scope News

इसके अलावा डोमचांच के काराखुट में डीजे वाहन को जब्त करने गई पुलिस टीम पर भी हमला हो गया. इस घटना में भी कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोट आई है. घटना में मुख्य रूप से डोमचांच थाना में पदस्थापित एक एसआई और एक जैप के जवान को गंभीर चोट आई है. फिलहाल इस मामले को लेकर काराखुट और बंगाय में पुलिस की टीम कैंप कर रही है. वहीं घायल पुलिसकर्मियों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है. जो भी दोषी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...