Big Breaking : BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की ‘संकल्प पत्र’

दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। पीएम मोदी आज बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। बीजेपी हेडक्वार्टर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा कई बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है।

बीजेपी के संकल्प पत्र में PM मोदी ने देश की जनता को निम्न गारंटियां दीं

– यूनिफॉर्म सिविल कोड का वादा।
– जीरो बिजली बिल का प्लान।
– सस्ती रसोई गैस और तीन करोड़ नए घर।
– BJP के संकल्प पत्र में लाभार्थियों पर फोकस।
– भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ये मेरी गारंटी है।
– भाजपा का घोषणा पत्र एक बार फिर मजबूत और स्थिर सरकार की गारंटी देता है।
– उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत में भी एक-एक बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनेगा।
– सोशल, डिजिटल, फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से मजबूत करेंगे 21वीं सदी के भारत की बुनियाद।
– तिरुवल्लुवर कल्चरल केंद्रों का निर्माण करेंगे।
– आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल और पर्यटन के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों को ट्रेनिंग।
– भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी, भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाएंगे।
– दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
– आने वाले पांच वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे।
– गरीबों के लिए तीन करोड़ और घर, गैस पाइप लाइन से सस्ती रसोई गैस देंगे।
– मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई।
– ट्रांसजेंडर्स को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा।
– 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा।
– मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी।
– बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ युवा, महिला, गरीब और किसान को सशक्त बनाता है।
– भाजपा के संकल्प पत्र में ‘गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी’ पर फोकस।

यह भी पढ़े : Big Breaking : PM मोदी पहुंचे BJP मुख्यालय, आज जारी करेंगे संकल्प पत्र

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...