गायक से सांसद बनेंगे गुंजन सिंह, जारी किया घोषणा पत्र

नवादा : भोजपुरी गायक गुंजन सिंह अब संसद बनने चले हैं। नवादा लोकसभा संसदीय क्षेत्र निर्दलीय प्रत्याशी गुंजन सिंह ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया। नवादा की मुख्य समस्याओं को सामने लाते हुए कहा कि अगर हम सांसद बनते हैं तो नवादा की तस्वीर कुछ अलग दिखेगी। वहीं गुंजन सिंह ने यह भी इशारा किया कि कई लोग जो यहां से सांसद बनकर गए क्या कुछ विकास हुआ यह सामने दिख रहा है।

निर्दलीय प्रत्याशी गुंजन सिंह ने यह भी कहा कि उनको एक बड़ा जन समर्थन मिल रहा है और वह काफी नीचे से ऊपर उठे हैं। ऐसे में आज जो युवाओं का उनका साथ मिल रहा है और तमाम लोगों का साथ मिल रहा है। इससे उन्हें अंदर से आत्मबल मजबूत हुआ है। जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं वह प्रयास करेंगे की जनता के बीच पूरी ताकत से जाएं। उन्होंने अपने मेनिफेस्टों में कई सारी बातें रखी है। जिसमें मुख्य रूप से नवादा की सड़कों, पार्क, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और तमाम उन्मुख समस्याओं को लेते हुए क्षेत्र में भी कैसे प्रखंड स्तर पर इसको आगे बढ़ाया जाए इसकी बात की है। गौरतलब है कि नवादा में मुख्य समस्याओं के साथ जिस तरह से उन समस्याओं को उठाया है देखना होगा किसको नवादा की जनता किस तरह से लेती है।

यह भी पढ़े : नवादा से Live : PM ने कहा- मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ, मेहनत करने के लिए जन्मा है

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

GK मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के जीके मेमोरियल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए आईडीआईआरएफ इंडिपेंडेंट स्कूल...

पुलिस ने किया कोढ़ा गैंग का पर्दाफाश, चैन स्नैचिंग गिरोह का...

गयाजी : गया शहर में लगातार बढ़ रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...

इस्कॉन मंदिर व गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम...