बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, फिर…

रामगढ़ : बाइक सवार दो अपराधियों ने शनिवार की रात व्यवसायी के ऊपर गोली चलाई. इस घटना में व्यवसायी आजाद सिंह बाल-बाल बच गए. घटना शहर के बिजुलिया लेप्रोसी कॉलोनी की है.

जानकारी के अनुसार झारखंड एकता मंच के केंद्रीय संयोजक सह समाज सेवी आज़ाद सिंह अपने भतीजे के साथ होटल में खाना खाने के बाद कार से अपने घर पतरातू जाने लगे. इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो अपराधियों ने बिजुलिया स्थित आंध्र बैंक के सामने आजाद सिंह पर गोली चलाई. हालांकि गोली आजाद सिंह के कार के वाइपर के नीचे लगी. इस घटना में वे बाल-बाल बच गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : मुकेश सिंह

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...