बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व मुखिया के भाई को मारी गोली, हवा में हथियार लहराते भागे

गोपालगंज : गोपालगंज में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने पूर्व मुखिया के भाई को जहा गोली मार दी। वहीं हथियार लहराते अपराधी वहा से फरार हो गए। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने पूर्व मुखिया के भाई को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है। घटना थावे थाना के धतीवना गांव की है। घायल युवक का नाम अजय सिंह है। ये धतीवना पंचायत के पूर्व मुखिया अश्विनी सिंह के भाई है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि आज सुबह धतीवना गांव निवासी अजय सिंह अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने अजय सिंह को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली अजय सिंह के पैर में लगी है जहां सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति का नाम अजय सिंह है। यह थावे के धतिंवना पंचायत के पूर्व मुखिया का भाई है। एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने अजय सिंह गोली मार दिया है। घटना की वजह आपसी रंजिश है या कुछ और पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : सीमेंट और सरिया की चोरी करते हुए 8 चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

पटना के डालडा गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों की नुकसान,...

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना के डालडा गोदाम में भीषण आग लगी है जिसमें करोड़ों...

Jharkhand Liquor Scam: ईडी ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे...

झारखंड शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन जारी किया है। रांची स्थित...

Jagannath Rath Yatra 2026: आज देव स्नान यात्रा, 15 दिन के...

 रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में आज देव स्नान यात्रा होगी। भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के एकांतवास पर जाएंगे। 16 जुलाई को भव्य रथयात्रा निकाली...