तेंदुए के हमले में महिला समेत 3 घायल, खोजबीन के लिए लगाया गया ड्रोन

आरा : भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के राजपुताना पचैना गांव में सोमवार की सुबह तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने एक महिला सहित तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है। जख्मी महिला का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। गांव में तेंदुआ घुसने से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पचैना गांव में जंगली जानवर ने घुसा। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए को खोजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जंगली जानवर को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों घायलों में पचैना गांव निवासी स्व. चानदेव राय के पुत्र अर्जुन राय, बिजली कहार के पत्नी आशा देवी और कोलरामपुर गांव निवासी रामाधार साव के पुत्र दर्शन साह घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है जिसका इलाज सदर अस्पताल आरा में चल रहा है। वहीं दर्शन शाह का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य कोईलवर में चल रहा है। इस मामले में आरा वन विभाग की टीम ने बताया कि पटना वन विभाग की टीम कुछ क्षणों में पहुंचने वाली।

यह भी पढ़े : Arrah Road Accident : हादसे में मां-बेटी की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...