अलग अलग मामलों में फुलवारीशरीफ पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

4

पटना: पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में हत्या की नीयत से हथियार लहरा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश की पहचान कुरकुरी गांव निवासी राकेश कुमार के रूप में की गई। फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि राकेश कुमार हथियार के बल पर किसी को हत्या की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें – झंझारपुर के NDA उम्मीदवार के नामांकन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन खदेड़कर उसे पकड़ लिया। इसके अलावा कुरकुरी गांव से ही शराब तस्करी और बेचने के मामले में तीन युवकों की गिरफ्तारी हुई है। जिसकी पहचान सूरज मांझी, सुखदेव मांझी और मक्कू मांझी के रूप में की गई। तीनों पर देसी शराब तैयार कर पास के गांवों में सप्लाई करने का आरोप है।

पटना से रजत कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

4

4

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...