Advertisement
Advertisement

Gumla : आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर उपायुक्त गंभीर, प्रधानाध्यापकों के साथ ऑनलाइन बैठक मीटिंग…

Gumla : आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिले के 110 से अधिक उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ ऑनलाइन माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष बैठक की। इस दौरान मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधीक्षक मौजूद रहें।बैठक में आगामी परीक्षा की अंतिम तैयारियों, बच्चों के पाठ्यक्रम की प्रगति तथा विद्यालयों में उपलब्ध भौतिक संसाधनों की स्थिति पर विस्तृत समीक्षा की गई।

ये भी पढ़ें- Latehar Double Murder : डबल मर्डर से लातेहार में हड़कंप, मां-बेटे की धारदार हथियार से काटकर हत्या… 

उपायुक्त ने विशेष रूप से यह समीक्षा की कि बच्चों का सिलेबस पूर्ण हुआ है या नहीं। जिन प्रधानाध्यापकों ने सिलेबस की पूर्ति में लापरवाही बरती है, उन पर नाराजगी जताई गई। बैठक में विद्यालयों की भौतिक स्थिति पर भी चर्चा हुई। फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी तथा आईसीटी लैब की कार्यप्रणाली पर विस्तार से विचार किया गया और स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी लैब कार्यशील रहें। इसके लिए वरीय अधिकारियों को विद्यालयों से टैग करते हुए नियमित निरीक्षण और सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : पति पत्नी और वो! मैं जान दे दूंगी कहते हुए हजारीबाग झील पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा… 

Gumla : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल नहीं होने वाले प्रधानाध्यापक पर होगी कार्रवाई-उपायुक्त

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो प्रधानाध्यापक आज की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल नहीं हुए हैं, उन पर कारवाई की जाएगा। इसी तरह जिन शिक्षकों ने बच्चों का सिलेबस पूर्ण नहीं कराया है, जो विद्यालय में अनियमित रहते हैं, बायोमेट्रिक उपस्थिति में जिनकी अनुपस्थिति दर्ज नहीं है, या जिन्होंने रेल टेस्ट नियमित रूप से आयोजित नहीं किया तथा उसका ऑनलाइन परिणाम पोर्टल पर अपलोड नहीं किया, ऐसे सभी शिक्षकों का वेतन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें- Giridih : नर्सिंग होम में लिंग जांच की आशंका! बीडीओ का औचल निरीक्षण, लैपटॉप समेत कई दस्तावेज जब्त 

रेल टेस्ट को समय पर आयोजित कर उसका ऑनलाइन अपलोड सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि बोर्ड परीक्षा बच्चों के जीवन से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है, अतः इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी प्रधानाध्यापक और शिक्षक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें, ताकि जिले के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर हो सके और शिक्षा की गुणवत्ता में वास्तविक सुधार दिखाई दे।

अमित राज की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Crime : पिता के मोहब्बत को बेटे ने उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार, सनसनीखेज खुलासा… 

Hazaribagh : लव जिहाद! इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार हकीकत में धोखा: राहुल निकला अहमद, युवती ने लगाई ये गुहार… 

Giridih : मंत्री सुदिव्य कुमार और इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी युवक गिरफ्तार… 

“ठगों की जमात” है बीजेपी, रिम्स-2 पर राजनीति कर रही-सदन में सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा हमला… 

RIMS बना अखाड़ा! एमबीबीएस और पारा मेडिकल छात्रों के बीच मारपीट, धरने पर बैठे छात्र… 

Dhanbad Breaking : SNMMCH में डॉक्टरों के साथ मारपीट, धरने पर बैठ गए इंटर्न जूनियर डॉक्टर… 

Breaking : 2 सितम्बर को मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे अध्यक्षता 

Dhanbad : करमा पूजा के लिए दामोदर नदी घाट में 5 युवतियां डूबी, एक की मौत दूसरी लापता… 

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...