और यहां टमाटर की मच गई लूट, हुआ ऐसा…….

Giridih- गिरिडीह शहर के बस स्टैंड रोड में सोमवार अहले सुबह टमाटर लोड एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। चालक को मामूली चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें-और यहां चलते-चलते लग गई कार में आग, आगे फिर हुआ……..

कोई बाल्टी तो कोई थैला या बर्तन में ले गया टमाटर

बता दें कि वैन पलटने से सड़क पर टमाटर बिखर गया। इस दौरान लोगों में टमाटर लूटने की होड़ मच गई। गाड़ी पलटने के बाद कई लोग वहां पहुंचे और टमाटर लूट कर चलते बने। इस दौरान कोई बाल्टी तो कोई थैला या बर्तन लेकर टमाटर लूटने में मशगूल दिखे। वहीं घटना के कुछ ही देर बाद आधे से ज्यादा टमाटर लूट लिए गए।

ये भी पढ़ें-सरयू राय ने फिर फोड़ा बम !…….

इधर घटना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस के सहयोग से वाहन मालिक के द्वारा मौके से वाहन को हटवा लिया गया। घायल चालक ने बताया कि पिकअप वैन में कोलकाता से टमाटर लेकर आ रहा था और पटना पहुंचाना था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Land Fraud: रांची में जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख...

 रांची के बीआईटी मोड़ क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच...

Expired Beer Scam: बोकारो में नष्ट करने की जगह दुकान पहुंची...

 बोकारो में नष्ट करने के लिए परमिट ली गई 1500 पेटी एक्सपायर्ड बीयर कथित तौर पर दुकानों तक पहुंच गई। उत्पाद विभाग ने जांच...

Maiya Samman Yojana Update: झारखंड में 6 लाख घटे लाभुक, सत्यापन...

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या लगातार घट रही है। सत्यापन के बाद यह आंकड़ा 50 लाख से नीचे जा सकता...