Raid : चुनाव के बीच राजद कार्यालय में छापेमारी

औरंगाबाद : औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के फारम के समीप स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यालय पर गुप्त सूचना के आधार पर फ्लाइंग सर्विलांस की टीम ने छापा मारा (Raid) है। इस दौरान टीम ने कार्यालय से 50 हजार रुपया और काफी मात्रा में प्रचार सामग्री जब्त किया है।

छापेमारी (Raid) करने आए अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है और इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग को दे दी गई है। छापेमारी के दौरान नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह और एसडीपीओ संजय पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इधर, टीम के द्वारा की जा रही छापेमारी के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और इसे सरकार की एक साजिश करार दिया।

यह भी पढ़े : सम्राट पहुंचे औरंगाबाद, कहा- जातीय उन्माद फैलाते हैं लालू यादव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

raid

Gandhi Jayanti 2026: पटना में राज्यपाल और CM सम्राट चौधरी ने...

Gandhi Jayanti 2026, पटना: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को पटना के गांधी मैदान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित...

Ankita Bhakat Asian Games Gold: जमशेदपुर की अंकिता भकत ने बढ़ाया...

Ankita Bhakat Asian Games Gold, जमशेदपुर: भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 5-3 से...

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...