Advertisment

शहादत दिवस पर याद किये गये शहीद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार

लोहरदगा : लोहरदगा में शहीद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह का शहादत दिवस मनाया गया. शहर के शहीद अजय उद्यान में डीसी दिलीप कुमार, एसपी प्रियंका मीणा, एसडीओ अरविंद कुमार लाल सहित शहीद के परिवारजनों के साथ ही जिला वासियों ने भी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

आपको बता दें कि अजय कुमार सिंह एक जांबाज पुलिस अधिकारी थे और उन्होंने लोहरदगा जिला मे शांति स्थापित करने के लिए उग्रवादियों से लोहा लेते हुए 4 अक्टूबर 2000 को पेशरार में शहीद हो गए थे.

लोहरदगा में प्रति वर्ष शहीद एसपी अजय कुमार सिंह का शहादत दिवस मनाया जाता है. इस बार कोरोना को देखते हुए सादगी के साथ शहादत दिवस मनाया गया, जहां पुलिस के जवानों ने सलामी दी. शहीद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के परिवार वालों को जिला के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया.

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में 2.35 लाख घर तैयार,...

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को पक्के घर का लाभ मिला...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में विकास की नई रणनीति पर...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को गति देने और विकसित बिहार @2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य...

MSME Mitra Bihar: बिहार के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल, MSME...

MSME Mitra Bihar: बिहार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उद्यमियों को बेहतर मार्गदर्शन देने की दिशा...