बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई की भीषण सड़क हादसे में मौत, बहन ने……..

धनबादः मशहूर बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। जिसमें उनके बहनोई राकेश तिवारी की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में उनकी बहन सविता तिवारी गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए SNMMCH लाया गया है।

पत्नी के साथ वापस लौटते वक्त हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राकेश तिवारी बंगाल में रेलवे में पोस्टेड थे और बिहार के गोपालगंज से अपनी पत्नी के साथ वापस बंगाल लौट रहे थे, इसी दौरान निरसा बाजार में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद यह भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।

भीषण सड़क हादसे में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत
भीषण सड़क हादसे में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत

ये भी पढ़ें-देसी रिवाल्वर और कट्टा के साथ दो पकड़ाये, बड़ी घटना को……… 

यह भीषण हादसा निरसा एनएच पर हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलते ही बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी फ्लाईट से तुरंत कोलकाता पहुंच गए हैं। इसके बाद वे कोलकाता एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए धनबाद के लिए रवाना हुए।

बता दें कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं और बहुत कम समय में बॉलीवुड के बेहद सुलझे अभिनेताओं में शुमार हैं।

पंकज त्रिपाठी

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...