BPSC परीक्षा पेपर लीक के पांच आरोपी गिरफ्तार, EOU की टीम ने उज्जैन में दबोचा

पटना:: बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा मार्च में आयोजित शिक्षक परीक्षा टीआरई 3 पेपर पेपर लीक मामले में इओयू को बड़ी सफलता मिली है। इओयू की टीम ने पेपर लीक के 5 मास्टरमाइंड को धर दबोचा है। सभी को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी 18 अप्रैल को हुई थी और सभी आरोपियों को कोर्ट में 19 अप्रैल को पेश किया गया जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद टीम सभी को लेकर 20 अप्रैल को पटना के रवाना हो गई है।

मामले में बताया गया कि सभी आरोपी भोपाल से उज्जैन के रास्ते इंदौर जा रहे थे तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी है जबकि चार अन्य पुरुषों की पहचान प्रदीप कुमार, बल्ली उर्फ़ संदीप कुमार, डॉ शिव कुमार उर्फ़ बिट्टू और तेज प्रकाश के रूप में की गई।

आपको बता दें कि विगत 15 मार्च को बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई 3 दोनों पालियों में आयोजित की थी जिसमें पेपर लीक हुआ था। पुलिस और इओयू की टीम ने एक दिन पहले हजारीबाग से होटलों में करीब 100 परीक्षार्थियों को प्रश्नोत्तर के साथ गिरफ्तार किया गया था। पेपर लीक मामले की पुष्टि होने के बाद बीपीएससी ने 20 मार्च को परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी थी। हालांकि बीपीएससी ने एक बार फिर परीक्षा जून में आयोजित करने की सूचना जारी कर दी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- बिहार के कटिहार में गरजेंगे AMIT SHAH, नीतीश कुमार भी होंगे साथ

BPSC

BPSC
BPSC

Highlights

Saffrn

Trending News

West Bengal Political Satire: भतीजे के मोह में दीदी ने गढ़ा...

  बंगाल की राजनीति में बड़ा सत्ता संघर्ष। कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी अब दीदी की सत्ता के सबसे बड़े चुनौतीकर्ता...

Tender Scam Case: ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर...

ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले में आरोपी सहायक अभियंता रामपुकार राम ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने शर्तों के साथ जमानत...

Treasury Scam Investigation: बोकारो ट्रेजरी अवैध निकासी मामले की जांच तेज,...

 बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम बोकारो पहुंची। हजारों पन्नों के दस्तावेजों की जांच होगी।Treasury...

Road Accident: गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक...

 गिरिडीह के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को कुचला। हादसे में 5 लोगों की मौत, 20...

CBI Closure Report: सफायर स्कूल छात्र विनय महतो मौत मामले में...

 रांची के चर्चित विनय महतो मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। एजेंसी को हत्या या साजिश के कोई ठोस सबूत नहीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img