सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल/आईडी द्वारा ठगी के बढ़ते चलन पर आईपीएस कुमार आशीष ने जानकारी और बचाव के बताये तरीके

सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल/आईडी द्वारा ठगी के बढ़ते चलन पर आईपीएस कुमार आशीष ने जानकारी और बचाव के बताये तरीके

छपरा : पिछले कुछ दिनों से अधिकारियों या चर्चित व्यक्तियों का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल/ अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स पर फेक आईडी बनाकर पैसा ऐंठने का काम जोरों पर चल रहा है। फेसबुक पर Fake (नकली) ID बनाकर आमतौर पर पहले नये फ्रेण्ड्स बनाये जाते हैं और फिर पैसों की मांग की जाती है। खासकर महत्वपूर्ण लोगों के नाम पर इस तरह की जालसाजी की जाती है।

विगत दिनों पता चला है मेरे नाम और फोटो का भी दुष्प्रयोग करते हुए फेक फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पुराने फर्नीचर खरीदने के नाम पर पैसा इत्यादि मांगा जा रहा है। इससे अत्यंत सावधान रहने की जरुरत है।

ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए आवश्यक सलाह

सभी अपने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट में फ्रेंड लिस्ट, फोटो-विडियो और बायो डाटा को प्राइवेट रखें। ऐसा करने से अनजान व्यक्ति आपकी प्रोफाइल देख कर उससे मिलती-जुलती फेक प्रोफाइल नहीं बना पाएगा।

रिक्वेस्ट स्वीकारने से पहले बरते सावधानी

किसी भी नए फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले, भेजने वाले की प्रोफाइल को अच्छी तरह जांच लें। यदि व्यक्ति कोई चर्चित चेहरा है तो बहुत संभव है की उसकी फोटो विडियो को लगाकर कोई जालसाज फेक प्रोफाइल बना कर आपसे ठगी की कोशिश कर रहा है।

हमेशा ये याद रखें की चर्चित व्यक्ति के पास इतना समय नहीं है की वो नया प्रोफाइल बनाये, अपने हजारों फ्रेंड और फोलोवेर्स में चुन कर आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे, मोबाइल नम्बर मांग कर छद्म तरीके से आपसे बात करे और उसमें किसी CRPF/ARMY के दोस्त का जिक्र करके उसके पुराने फर्नीचर अपनी गारंटी पर आपको बेचे। ये सोचना भी हास्यास्पद होगा, फिर भी कई काबिल लोग बेवकूफ बन ही जाते हैं। अक्सर ऐसी वारदातें सामने आती है।

फेक आईडी का सबसे बड़ा प्रमाण है ये

पुन:, अगर प्रोफ़ाइल नई बनी हुई है या उसपर ज्यादा एक्टिविटी नहीं है, तो शायद वह फेक (जाली) है। अगर प्रोफ़ाइल से मोबाइल नम्बर या पैसे मांगने वाले मेसेज आ रहे हैं, तो निश्चय ही वह फेक है। डायरेक्ट उस व्यक्ति के नम्बर से कॉल ना होकर विभिन्न मेसेन्जर्स से फोन आ सकते हैं। यह फेक आईडी का सबसे बड़ा प्रमाण है।

भोलेपन से बचे,सावधानी ही बचाव है

सबसे आसान उपाय है कि पैसा मांगने वाले को फोन से Video Call करने को कहिए। Video Call से सच्चाई का पता चल जायेगा। आप आवाज इत्यादि भी पहचान सकते हैं। बिना पूरी तहकीकात के किसी को भी एक पैसा न दें। फेसबुक पर फोन नम्बर माँगना, किसी प्रकार/चीज के खरीद-फरोख्त की बात करना या पैसे का रिक्वेस्ट आने का मतलब है कि कोई आपके भोलेपन का नाजायज फायदा उठाकर आपको ठगना चाह रहा है। इससे बचें। सावधानी ही बचाव है।

गफलत में ना आये, जागरूक और सावधान रहना बेहद जरूरी

कोई भी चर्चित अधिकारी या व्यक्ति आपसे फेसबुक या किसी अन्य जरिये से किसी से न कोई फोन नम्बर माँगता है, न फर्नीचर इत्यादि बेचने या दिलवाने की बात करेगा, और ना ही ऐसे किसी प्रकार से रूपये के लेन-देन की बात करेगा। बिना उनके आधिकारिक नम्बर पर बात के या वीडियो कॉल के किसी पर विश्वास मत कीजिए। जागरूक और सावधान रहना बहुत जरुरी है. हमें विश्वास है, इस सुझाव से आपकी सतर्कता बढ़ेगी और आप सही समय पर सही फैसला ले सकेंगे।

दोस्तों संबंधियों से की अपील, जल्द सलाखों के पीछे होंगे ऐसे लोग

साथ ही अपील भी है की मेरे पहचान या फ्रेंड लिस्ट के जितने लोग ऐसे किन्ही फेक प्रोफाइल्स/ एकाउण्ट्स में फर्जी फ्रेंड्स लिस्ट में भूलवश ज्वाइन कर लिये हैं, वो सभी तुरंत ऐसे एकाउंट्स को फेसबुक या सम्बंधित सोशल मीडिया एडमिन को रिपोर्ट करवाएं, स्वयं Unfriend और ब्लाक करें और अन्य लोगों को भी सतर्क कर दें ताकि कोई इस ठगी के दलदल में ना फंसे। हमारी विशेष टीम इनपर कार्रवाई कर रही है। जल्द ही ऐसे सभी लोग सलाखों के पीछे होंगे।

ये भी पढ़े :  बैंक मैनेजर ही निकला मास्टरमाइंड, निष्क्रिय खातों की फर्जी केवाईसी कर रकम ट्रांसफर करता था, आयकर विभाग ने बैंक प्रबंधन और खुफिया विभाग को दी जानकारी

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...