PURNEA पहुंचे राज्यसभा सांसद मनोज झा, कहा ‘बचना चाहिए व्यक्तिगत टिपण्णी से’

पूर्णिया: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यसभा सांसद मनोज झा पूर्णिया पहुंचे। जहां उन्होंने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर बिना नाम लिए हुए पप्पू यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि जो तेजस्वी यादव को बीजेपी का बी टीम बता रहे हैं उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अकेला व्यक्ति है जो बीजेपी के खिलाफ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को घेरने की पूरी तैयारी की जा रही है। राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए और तेजस्वी यादव ने हमेशा व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचने का काम किया है। वहीं राज्यसभा सांसद ने कहा कि व्यक्तिगत टीप्पणी कौन करते हैं यह सबको पता है। 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड, कांग्रेस की विधवा, रामज़ादे, टोपी और पगड़ी का फर्क कौन कर रहा है।

संसदीय लोकतंत्र को बचाने के लिए व्यक्तिगत टिप्पणी से परहेज करना चाहिए। लोकतंत्र में व्यक्तिगत टिप्पणी का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में लड़ाई बीजेपी आरएसएस जदयू और राजद और महागठबंधन के बीच मे है।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATNA में हैवान शिक्षक की हैवानियत, दो मासूम को बेरहमी से दागा

PURNEA PURNEA PURNEA PURNEA

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...

Helicopter से बिहार दर्शन, पर्यटन को मिली नई रफ्तार

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के प्रमुख पर्यटक स्थलों का सैर-सपाटा हेलिकॉप्टर से करने की सुविधा की शुरुआत की है। हालांकि तमाम...