11 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, DM कार्यालय पर हुंकार, कहा- बकाया भुगतान दो, सेवा स्थायी करो

बेतिया : बिहार राज्य आशा संघ और बिहार राज्य आशा फैसिलिटेटर संघ (एटक) के राज्यव्यापी आह्वान पर पश्चिम चंपारण की सैकड़ों आशा एवं आशा फैसिलिटेटर ने बेतिया जिला पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष एकजुट होकर अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनी आशा बहनों के साथ लगातार उपेक्षा की जा रही है। उनका बकाया भुगतान लंबित है। ड्रेस और मोबाइल रिचार्ज मद की राशि में कटौती की जा रही है, जबकि लगातार काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है।

आशा और आशा फैसिलिटेटर का लंबित भुगतान अविलंब किया जाए – आशा कार्यकर्ता

धरना दे रही आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आशा और आशा फैसिलिटेटर का लंबित भुगतान अविलंब किया जाए। ड्रेस एवं मोबाइल रिचार्ज की राशि में की गई कटौती वापस ली जाए, सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए व उम्र सत्यापन के लिए आधार कार्ड को ही मान्य प्रमाण माना जाए। इसके साथ ही तीन वर्षों से अधिक समय से एक ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जमे अकाउंटेंट और बीसीएम का स्थानांतरण करने, आशा एवं फैसिलिटेटर का भुगतान पहले की तरह अश्विनी पोर्टल से कराने, आशा की सेवा स्थायी करने और 26 हजार रुपए मासिक मानदेय लागू करने की भी मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान यह भी कहा गया कि आशा कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना बंद किया जाए और एक ही आंगनबाड़ी केंद्र पर दो या तीन आशाओं की बहाली की व्यवस्था समाप्त की जाए। वहीं लौरिया प्रखंड में बीसीएम रीना मोदी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग प्रमुखता से उठाई गई।

ASHA Workers 1 22Scope News

धरना के बाद संघ का 2 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी से मिले

धरना के बाद संघ का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी से मिले और उन्हें मांगपत्र सौंपते हुए सभी समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी से आग्रह किया कि जब तक आशा एवं आशा फैसिलिटेटर का बकाया भुगतान नहीं हो जाता, तब तक संबंधित प्रभारी, बीसीएम और अकाउंटेंट के भुगतान पर भी रोक लगाने संबंधी निर्देश जारी किए जाएं, ताकि लंबित भुगतान की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।

ASHA Workers 2 22Scope News

‘आशा कार्यकर्ता वर्षों से गांव-गांव जाकर टीकाकरण, प्रसव, पोषण, परिवार कल्याण व स्वास्थ्य योजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं’

धरना को संबोधित करते हुए ट्रेड यूनियन नेताओं और महिला प्रतिनिधियों ने कहा कि आशा कार्यकर्ता वर्षों से गांव-गांव जाकर टीकाकरण, प्रसव, पोषण, परिवार कल्याण और स्वास्थ्य योजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन उन्हें आज भी सम्मानजनक मानदेय, समय पर भुगतान और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

ASHA Workers 3 22Scope News

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजना चौहान ने की

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजना चौहान ने की। इस अवसर पर साधना देवी, रंजना, पुष्पा, मुन्ना, सरोज सहित बड़ी संख्या में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर उपस्थित रहीं। वहीं ट्रेड यूनियन नेता फिरोज भारती, उर्मिला, आरती पटेल, शहनाज, माला, सुनीता, पूनम, गुलाबी देवी और संजना सहित कई वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए आशा कार्यकर्ताओं के संघर्ष को न्याय की लड़ाई बताते हुए एकजुट होकर आंदोलन को और मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारे गूंजते रहे और आशा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

ASHA Workers 4 22Scope News

यह भी पढ़े : CMO के कार्यालय के समक्ष आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Pakur Murder Case: पाकुड़ में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट...

Pakur Murder Case: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने महेशपुर थाना कांड संख्या 169/2023 में हत्यारोपी सोबेन मरांडी को...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन पर झारखंड के 700 गांवों में...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी पहल की जा रही है। शुक्रवार को राज्य के 24...

RIMS MBBS Admission 2026: रिम्स में MBBS दाखिले से पहले होगी...

RIMS MBBS Admission 2026: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में इस बार 250 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया में जाति प्रमाण पत्रों की...