उमेश कुशवाहा का ने INDIA गठबंधन पर कसा तंज, कहा ‘पहले ही हो चुका है पतन’

पटना: रविवार को रांची में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में झड़प पर एनडीए गठबंधन के सभी नेता कमेंट कर रहे हैं। एनडीए इंडिया गठबंधन आपसी मतभेद की बातें कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इंडिया गठबंधन में आज नहीं बल्कि शुरु से ही कलह मची हुई है। इसी कड़ी में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी तंज कसा और कहा कि ये कोई नई बात है?

आपसी कलह तो पहले से है और इंडिया गठबंधन का पतन हो चुका है। वहीं तेजस्वी के बयान कि एनडीए 100 सीट से अधिक नहीं जीतेगा पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि विपक्षी हैं तो और क्या कहेंगे। उन्होंने बहुत ज्यादा बोल दिया। इस बार का नारा है अबकी बार चार सौ पर वह हर हाल में सच होगा।

उन्होंने कहा कि जिनका इतिहास भूगोल परिवार से ही शुरू होता और परिवार पर ही खत्म हो जाता है वे राज्य का क्या भला करेंगे। इस दौरान उमेश कुशवाहा ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पर तंज कसा और कहा कि वे मल्लाह समाज की बात करते हैं और एक ही सीट मल्लाह समाज को दिया। वे क्या भला कर रहे हैं इस समाज का।

पटना से विवेक पांडेय की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- रांची में INDIA गठबंधन की रैली में झड़प पर चिराग का तंज, हमेशा से चल रहा है झड़प

INDIA INDIA INDIA INDIA

पांडव सेना का सरगना अपराधी संजय सिंह को STF ने धर...

पटना : बिहार के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की विशेष टीम को आज यानी 30 जून को बड़ी कामयाबी हासिह हुई है। पटना जिला...

Dr Amit Ranjan ने प्रथम पुण्यतिथि पर स्व. विपिन बिहारी श्रीवास्तव...

गोपालगंज में स्व. विपिन बिहारी श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर छात्रवृत्ति, अन्न-वस्त्र वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पांच मेधावी छात्रों को ₹25...

National Electrical Safety Week 2026: बिहार में विद्युत सुरक्षा सप्ताह की...

बिहार में राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह 2026 का शुभारंभ हुआ। ऊर्जा सचिव अजय यादव ने विद्युत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए एसओपी और...