उमेश कुशवाहा ने कहा- इंडिया गठबंधन के सूत्रधार रहे हैं नीतीश कुमार

पटना : सीएम नीतीश कुमार के पोस्टर वाले मामले पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के सूत्रधार रहे हैं।
नीतीश कुमार का पोस्टर लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे नेता लगातार इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हो रहे हैं। उमेश कुशवाहा ने कहा कि सभी दलों के नेता बैठक में बैठ रहे हैं।प्रधानमंत्री पद पर फैसला चुनाव के रिजल्ट के बाद लिया जाएगा।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि पहले लोग एक साथ चुनाव लड़ेंगे। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी को 2024 में भारत की जनता चुनाव में सबक सिखाएगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मैंने पहले ही कहा था कि उनकी इलाज मानसिक आरोग्यशाला में होनी चाहिए।

राजद एमएलसी सुनील सिंह के फेसबुक पोस्ट पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोगों को सोशल मीडिया में छाये रहने की बेचैनी होती है। कुशवाहा ने कहा कि की हम तो कहते है ऐसे लोगों को सही प्लेटफॉर्म पर आकर बोलना चाहिए। सीट शेयरिंग पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि ये तो नेशनल न्यूज है। इस पर राष्ट्रीय नेता लोग बैठ के विचार कर लेंगे। इंडिया गठबंधन ने आकार ले लिया है सभी चीज का डिसीजन हो जाएगा।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...