MADHEPURA में भारी मात्रा में शराब जब्त, कारोबारी फरार

मधेपुरा: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है बावजूद इसके शराब कारोबारी अवैध रूप से दूसरे राज्यों से शराब बिहार में ला रहे हैं और अवैध कारोबार कर भी रहे हैं। हालांकि प्रशासन भी अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने में जीतोड़ मेहनत कर रही है। इसी कड़ी में मधेपुरा मद्य निषेध विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब 194 कार्टून शराब बरामद किया है। छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी भागने में सफल रहे। मद्य निषेध की टीम ने यह कार्रवाई मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के गौशाला चौक स्थित पीडब्ल्यूडी कैंपस से की जहां टीम ने करीब 194 कार्टून शराब बरामद की। बताया जा रहा कि अवैध शराब कारोबार में कुछ सफेदपोश चेहरे भी शामिल हैं लेकिन अभी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले में मधेपुरा मद्य निषेध अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि अनुसन्धान की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब कारोबार का तार कहां से कहां तक जुड़ा है। जब्त शराब की कीमत करीब 48 लाख रूपये आंकी जा रही है।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- PM के पास नहीं है कोई मुद्दा तो कर रहे हैं कम्युनल बातें, जनता को चाहिए… – तेजस्वी यादव

MADHEPURA MADHEPURA MADHEPURA MADHEPURA

MADHEPURA

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...